कानपुर ओवरलोड की वजह से कुछ यूं खड़ा हुआ ट्रक मचा हड़कम्प - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 17 October 2018

कानपुर ओवरलोड की वजह से कुछ यूं खड़ा हुआ ट्रक मचा हड़कम्प

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता  

कानपुर शहर में ओवरलोडिंग वाहनों के चलते सड़के खस्ताहाल हो चुकी है और लगभग सभी सड़के गड्ढायुक्त हो गयी है इन सड़कों पर चलने वाले ओवरलोड ट्रक कभी भी किसी की भी मौत का सबब बन सकते हैं। ईसका जीता जागता सबूत आज कल्याणपुर क्षेत्र के दलहन अनुसंधान क्षेत्र में देखने को मिला



जहां शहर की सड़को पर नो एंट्री में घुसे ओवरलोड ट्रकों पर लगाम तो लग नही पा रही है उल्टा सड़को पर मौत के दूत बनकर घूम रहे ओवरलोड ट्रक बेलगाम हो चुके है यह ओवरलोड ट्रक शहरो में बेखौफ होकर एंट्री करते है और राहगीरों के लिए खतरे की घण्टी बन जाते हैं ऐसा ही कुछ आज कल्याणपुर क्षेत्र के दलहन क्रासिंग के पास देखने को मिला जहां ओवरलोड ट्रक हवा में लहरा कर खड़ा हो गया इस घटना से आसपास हड़कम्प मच गया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए इस हादसे से जाम की स्थिति उतपन्न हो गयी काफ़ी देर तक ट्रक के हवा में खड़े रहने के चलते दोपहिया वाहन सवार वाहन अपनी जान हथेली पर लेकर निकलते रहे।

बताया जा रहा है कि कल्याणपुर  क्षेत्र के दलहन अनुसंधान में घुसे नो एंट्री में घुसे ओवरलोडेड ट्रक अचानक हवा में खड़ा हो गया लोहे की टीनो से भरा यह ट्रक जीटी रोड से मसवानपुर होते हुए कल्याणपुर जा रहा था सबसे बड़ी बात यह है कि यह ट्रक जीटी रोड जैसे मुख्य सड़क से होकर कल्याणपुर किस तरह पहुंचा इसकी कोई भी जानकारी नही दे रहा नो एंट्री के समय पर ओवरलोडेड ट्रक का शहर के बीच से गुजरना इस बात को साबित करता है कि कहीं न कहीं इस मामले में ट्रेफिक पुलिस की भी मिलीभगत है क्योंकि जब तक ट्रेफिक की मुट्ठी गर्म नही होती तब तक नो एंट्री के समय कोई भी ट्रक प्रवेश नही कर सकता यह तो ऊपर वाले का शुक्र था कि इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नही हुई फिलहाल घटना की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस बल और उसने ट्रक को हटाने के प्रयास शुरू किए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।