कानपुर - वोटर पुनरीक्षण का सत्यापन करने पहुंचे कमिश्नर ने अचानक कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 17 October 2018

कानपुर - वोटर पुनरीक्षण का सत्यापन करने पहुंचे कमिश्नर ने अचानक कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

रिपोर्टर कानपुर - अरविन्द शर्मा
 
कानपुर देहात में वोटर पुनरीक्षण का सत्यापन करने पहुंचे कमिश्नर सुभाष शर्मा ने अचानक कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया



निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त और एडीएम प्रशासन के कोर्ट में पहुंचकर कागजो के रख रखाव और लंबित मामलो की बारीकी से जाँच की इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के ऑफिस के बाहर बने रूम में रखी फाइलो में गंदगी का अंबार देख कमिश्नर साहब का पारा चढ़ गया

और तत्काल रूप से हिदायत देते हुए फाइलों से गंदगी साफ कर साफ सफाई करने के निर्देश दिए निरीक्षण के समय तक कलेक्ट्रेट के सभी विभाग के अधिकारियो के हाथ पांव फुले नजर आये।

कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के बाद कमिश्नर सुभाष शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के नेताओ और अधिकारियो के साथ वोटर पुनरीक्षण सत्यापन को लेकर एक बैठक की जिसमे लोकसभा 2019 के चुनाव को देखते हुए वोटरों का सही से सत्यापन कराकर कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिये

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।