शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम जानते हैं यहां का पुलिस प्रशासन नकारा है - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 October 2018

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम जानते हैं यहां का पुलिस प्रशासन नकारा है

जिला संवाददाता इटावा
इटावा एमबीबीएस छात्र विपिन यादव को अज्ञात लोगों द्वारा मारी गई गोली,हालत गंभीर होने पर पीजीआई रैफर कर दिया गया था,घटना की जानकारी मिलते ही साथी छात्र छात्राएं ट्रामा सेंटर पहुंचकर इमरजेंसी और ओपीडी सहित पूरे इलाके में ताला लगाकर विरोध कर रहे थे इस पूरे मामले की जानकारी शिवपाल सिंह यादव को लगी तो शिवपाल यादव भी छात्रों के बीच पहुंचे और धरना दे रहे छात्र छात्राओं के साथ बैठकर धरने में शामिल हुए और जिला प्रशासन और विश्विद्यालय प्रशासन पर जमकर साधा निशाना,






इटावा के सैफई में चल रही है एमबीबीएस छात्र और छात्राओं का धरना में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव छात्र-छात्राओं की समस्या को सुनते हुए शिवपाल सिंह यादव बैठे धरने पर, घायल विपिन यादव से सैफई अस्पताल में जाकर की मुलाकात, शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम जानते हैं यहां का पुलिस प्रशासन नकारा है यहां का यूनिवर्सिटी प्रशासन भी नकारा है यह घटना बहुत ही दुखद है अगर सही प्रशासन होता तो पुलिस प्रशासन को आज ही बर्खास्त कर देना चाहिए था







शिवपाल ने छात्र-छात्राओं से कहा हम आपके साथ हैं एसएससी व वॉइस चांसलर से भी बात करेंगे शिवपाल सिंह मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां का कुलपति इन लोगों से मिलता नहीं है अपने कमरे में ताला लगाकर रहता है कभी राउंड पर नहीं जाता है हम स्टूडेंट के साथ हैं जिले का लॉयन ऑर्डर खराब है अभी घायल विपिन की हालत खतरे से बाहर है

वही शिवपाल से एमबीबीएस छात्रों ने आरोप लगाया है कि हम पर दबाव बनाया जा रहा है यहां तक कि हमारे घरों में भी पुलिस को तैनात कर दिया गया है जिससे कि हम लोग अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर सकें

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।