कानपुर -- सिपाही को थाने में नशेबाजी करने वाले युवक की पिटाई पड़ी महंगी ,वीडियो वॉयरल होने के बाद सिपाही सस्पेंड - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 October 2018

कानपुर -- सिपाही को थाने में नशेबाजी करने वाले युवक की पिटाई पड़ी महंगी ,वीडियो वॉयरल होने के बाद सिपाही सस्पेंड

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता  
 
थाने में नशेबाजी करना निश्चित रूप से गलत है लेकिन पुलिस को यह है नहीं है की उसकी पिटाई कर दे। लेकिन शहर के एक थाने में पुलिस ने थाने में नशेबाजी कर रहे एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामला यही नहीं थमा सिपाही साहब अपनी वर्दी के जोश में उस नशेबाज को उठा उठा कर जमीन पर पटकने लगे इस दौरान वहा पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जिसके बाद उस वीडियो के वायरल होने पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
 

चकेरी थाने के अंदर पांच दिन पहले पुलिस एक नशेबाज को पकड़ कर थाने लाइ थी वही नशेबाज युवक थामे में ही नशेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। थाने के मुंसी राजेश कुमार शर्मा ने पहले तो उसे समझाया लेकिन युवक नसे में इतना था की पुलिस को ही गाली गलौज करने लगा इस पर सिपाही राजेश अपना आपा खो बैठे और उस नशेबाज को समझने के बजाय उसे थाने परिषर में ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहा पर खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो  बनाकर कर उसे वाइरल कर दिया जिसके बाद सिपाही को एक नशेबाज की  बेरहमी से पिटाना भारी पड़ गया। जिसके बाद कानपुर एसएसपी ने वीडियो देखकर सिपाही को सस्पेंड कर दिया है  
 
 
एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने बताया की एक वीडियो चकेरी थाने का सामने आया है जिसमे एक सिपाही किसी नशेबाज की पिटाई कर रहा है मामला संज्ञान में आने पर सिपाही को सस्पेंड करके जांच के आदेश दे दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।