अब गठिया को बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट के द्वारा खत्म किया जा सकता है। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 October 2018

अब गठिया को बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट के द्वारा खत्म किया जा सकता है।

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 

गुरूवार को विश्व अर्थराइटिस दिवस के अवसर पर आर्थराइटिस स्पेशलिस्ट डॉक्टर भास्कर शर्मा ने गठिया रोग के बारे में बताते हुए कानपुर प्रेस क्लब में एक वार्ता की।



जिसमें उन्होंने बताया कि अब गठिया को बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट के द्वारा खत्म किया जा सकता है। डॉक्टर भास्कर शर्मा ने बताया कि गठिया बीमारी न केवल बुजुर्गों और महिलाओ में बल्कि बच्चों और युवाओ में भी हो सकती है  

उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से नैनो टेक्नोलॉजी और जेनेटिक इंजीनियरिंग के माध्यम से बॉयोलोजिकल ट्रीटमेंट अब हमारे शहर में उपलब्ध है अभी यूपी में केवल यह पीजीआई में ही मौजूद था अब कानपुर में भी चल रहा है इसलिए बायोलॉजिकल ट्रीटमेन्ट की सहायता से शरीर के अंगों का टेढ़ापन और विकलांगता  पर रोक लगाई जा सकती है। गठिया यह एक ऑटोइम्यून डिसीज़ है


जो शरीर के प्रतिरोधक क्षमता में गड़बड़ी की वजह से होता है। यह कोई बीमारी नही है यह खुद से पैदा की हुई बीमारी है इसके रोकथाम को हमे अपने लाइफस्टाइल और खानपान को ठीक करना होगा प्रदूषण भी कहीं न कहीं खानपान को दूषित कर रहा है 


जिससे यह बीमारी बढ़ गयी है कल विश्व गठिया दिवस के अबसर पर मरीजो को गठिया को लेकर सलाह दी जाएगी साथ ही मरीजो की कैल्शियम बोन की निशुल्क जांच की है जाएगी।

1 comment:

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।