ब्यूरो चीफ UP - महेन्द्र मिश्रा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद आज जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए की गई भूमि अधिग्रहण में मुआवजा के पक्षपात के खिलाफ स्थानीय किसानों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन का समर्थन एवं सहयोग करने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डाॅ0 संजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे। राजबब्बर ने कहा कि यह सरकार बराबर किसान विरोधी कामों में लगी हुई है
बड़ी चतुराई से ग्रामीण क्षेत्र को बिना सर्किल रेट बदले शहरी घोषित कर दिया। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशन में जो भूमि अधिग्रहण कानून लाया गया था उसे पलीता लगा रही है जिसमें यह प्राविधान था कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा, शहरी क्षेत्र के लिए सर्किल रेट से दो गुना, परिवार के एक युवा को सरकारी नौकरी तथा गांव से विस्थापित किये गये किसानों के लिए जहां उनकेा बसाया जायेगा उस गांव में मिल रही सभी सुविधाएं स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थल आदि की उसी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।
राजबब्बर ने कहा कि आपकी लड़ाई लड़ने के लिए राहुल गांधी ने हमें यहां भेजा है इसके पहले भी भट्टा परसौल की किसानों की लड़ाई में स्वयं राहुल गांधी आगे आये थे और जब पुलिस गोली चलाने जा रही थी तो हमने किसी किसान को ट्रैक्टर पर नहीं बैठाया उस पर कांग्रेस के सिपाही बैठे थे। आज इस मंच से हम यह घोषणा करते हैं कि यदि आप सभी किसानगण अपनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं तो कांग्रेस पार्टी आपकी लड़ाई को कन्धे से कन्धा मिलाकर लड़ेगी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि उल्लेखनीय है कि जेवर के किसानों को उचित मुआवजा न देना पड़े इसलिए जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र केा बगैर सर्किल रेट बदले हुए शहरी क्षेत्र घोषित कर दिया जिससे मुआवजे की राशि आधी हो जाये जबकि वहां के स्थानीय विधायक ने मा0 उच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला देकर चार गुना धनराशि मौजूदा प्रशासन से ले ली है लेकिन वही राशि अन्य किसानों को प्रशासन नहीं दे रहा है। जिसके विरोध में स्थानीय किसान अनवरत रूप से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के पश्चिम जोन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव सहित हजारों की संख्या में जेवर के पीड़ित किसान एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।