रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
कोर्ट में प्रतिवादी ने जिस व्यक्ति के मृत होने की सूचना दे दी थी पुलिस
की जांच पड़ताल में वह व्यक्ति जीवित मिल गया मेरापुर पुलिस ने 68 साल के
इस वृद्ध को गिरफ्तार किए गए 41 लोगों के साथ पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
में पेश कर गिरफ्तारियां की संख्या बढ़ा दी इतनी जद्दोजहद से गिरफ्तार कर
लाए गए वृद्ध को हाजिरी के बाद घर भेज दिया गया
मेरापुर थाने के
ओनरपुर गांव में बादाम सिंह ने गांव के ही पंजाबी उर्फ नत्थू सिंह के चाचा
अशर्फीलाल का पौने चार बीघा के खेत का फर्जी गवाहों को पेश कर अपने नाम
बैनामा करा लिया था अशर्फीलाल आजीवन अविवाहित रहे और 1970 में उनकी मृत्यु
के बाद यह फर्जी बैनामा कराया गया 1971 में जब बादाम सिंह के खेत पर कब्जा
लेने पहुंचे तब पंजाबी उर्फ नत्थू सिंह ने इसका विरोध किया और दीवानी कोर्ट
में मुकदमा दायर कर दिया प्रतिवादी बादाम सिंह ने किसी तरह नत्थू सिंह के
मृत हो जाने की सूचना दे दी इसी बीच थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा हाईकोर्ट से
आया कोई नोटिस लेकर जब नत्थू सिंह के घर पहुंचे तो उन्हें नत्थू सिंह जीवित
मिले पुलिस गिरफ्तारीयों के लिए विशेष अभियान चला रही थी
इसके चलते
थानाध्यक्ष ने नत्थू सिंह को गिरफ्तार किए गए 41 लोगों के साथ नत्थू सिंह
को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश कर दिया वृद्ध नत्थू सिंह से गिरफ्तारी की
वजह पूछी तो उन्होंने खुद को मौत हो जाने वाली खबर की कहानी बताई
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।