कानपुर -कपडा बाजार में आयकर के छापे से मचा हड़कंम्प - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 30 October 2018

कानपुर -कपडा बाजार में आयकर के छापे से मचा हड़कंम्प



ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 

 
शहर में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने दो प्रमुख साडी विक्रेताओं के यंहा छापा मारा शहर के प्रमुख बाजार जनरलगंज में आयकर बिभाग की हुयी छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया व्यापारी लामबंद होकर छापेमारी की विरोध ना कर सके इसके लिए आयकर टीम ने पुलिस प्रोटेक्सन भी लिया |


कानपुर का जनरल गंज मार्केट कपडे की सबसे प्रसिद्द मार्केट है इस मार्केट में बनी कमलेश साड़ीज व त्रिलोकी नाथ एंड संस में आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्यवाही की आयकर विभाग ने दोनों दुकानों से कई दस्तावेजों को खगालने जुटी हुई है जिससे बड़ी कर चोरी की उम्मीद है वही आयकर की छापेमारी करने से कपड़ा कमेटी के लोग भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियो से बात की कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष काशी प्रसाद शर्मा का कहना है कि हम लोग पूरा सहयोग कर रहे है | हम लोगो की कोशिश है की व्यापारी और सरकारी तंत्र के साथ कोई अभद्रदता ना हो |

आयकर अधिकारियो ने मौके से तमाम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए है लेकिन वे अभी तक कोई जानकारी आधिकारिक रूपसे नहीं दी है सूत्रों की माने तो दोनों कपड़ा कारोबारियों के यंहा लम्बी टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।