कानपुर-विजिलेंस की टीम ने युवक को पीटा वीडियो वायरल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 30 October 2018

कानपुर-विजिलेंस की टीम ने युवक को पीटा वीडियो वायरल

 
ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 

शहर में यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला नवाबगंज इलाके में केस्को के साथ छापेमारी करने गयी .विजिलेंस की टीम ने छापेमारी का विरोध कर पर एक युवक को जमकर पीट डाला इस दौरान पुलिस कर्मियों ने हॉकी से युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। वही पुलिस वाले उसकी मां के सामने ही उसे मां बहन की गालियां देते रहे। इस घटना का मौके पर खड़े किसी शख्स ने बना लिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो गया।वही पुलिस के अधिकारी बेरहम पुलिसवालों को बचाते नजर आ रहे हैं।


अनन्तदेव,एसएसपी कानपुर का कहना है कि यदि पीटे गए युवक की तरफ से तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक बिजली की चोरी करता था जिसकी शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची टीम के साथ युवक उलझ गया था । जिसके चलते उसने सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही अपनी मां के साथ पुलिस और केस्को कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। उनसे जब पुलिस की अमानवीय कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो वह कन्नी काटते नजर आये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।