लखनऊ - सत्य प्रकाश चौधरी
सम्पूर्ण उ0प्र0 सहित
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिगड़ती कानून व्यवस्था, हत्या, लूट, बलात्कार
आदि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद
के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अंधकार और असुरक्षा का
पर्याय बनी योगी सरकार को कैण्डिल दीप दिखा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी
की प्रतिमा (जी0पी0ओ0) पर कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर दीपक सिंह ने
कहा कि आज योगी सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। विशेषकर महिलाएं पूरी
तरह असुरक्षित हैं। आज प्रदेश की जनता भय के वातावरण में जीने के लिए मजबूर
है। प्रदेश सरकार अपनी प्राथमिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में पूरी
तरह विफल साबित हुई है।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार गिर रही कानून व्यवस्था खासकर प्रदेश
की राजधानी लखनऊ में पूरी तरह से खत्म हो चुके पुलिस व प्रशासन के इकबाल को
लेकर आवाज उठाती रही है।
अभी कल ही गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह की
कैश लूटकर गोली मारकर की गयी हत्या तथा लखनऊ के ही ठाकुरगंज क्षेत्र में एक
नाबालिग बच्ची के साथ जिस बर्बरता से बलात्कार और हत्या की गयी उससे उत्तर
प्रदेश एक ऐसे भयाक्रान्त स्थान में परिवर्तित होता जा रहा है जहां
व्यक्ति की जीवन की सुरक्षा एवं बहू, बेटियों का मान, सम्मान व इज्जत इस
निरंकुश योगी सरकार की विफलता, अक्षमता, भ्रष्ट पुलिस व अपराधियों की भेंट
चढ़ चुका है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।