विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू आॅफ यूनिटि का अनावरण कर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 30 October 2018

विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू आॅफ यूनिटि का अनावरण कर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे

तहकीकात न्यूज़ डेस्क


सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर आयोजित होने वाली रन फाॅर यूनिटि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा सहित सभी सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, विधानसभाओं में पहुंचकर एकता के लिए दौड़ेंगे। 




भारत की एकता और अखण्डता के पर्याय लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू आॅफ यूनिटि का अनावरण कर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भाजपा सरदार पटेल की जंयती को एकता पर्व के रूप में मनाते हुए प्रत्येक विधानसभा स्तर पर रन फाॅर यूनिटि का आयोजन कर रही है। भाजपा का विचार है कि देश की एकता और अखण्डता के लिए पूरा देश दौड़े और एकता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें।

प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रन फाॅर यूनिटि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी जिले की अजगरा विधानसभा में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में रन फाॅर यूनिटि में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की प्रतापपुर एवं डा0 दिनेश शर्मा वाराणसी की सेवापुरी विधानस

प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी सहारनपुर के सहारनपुर देहात, पुरूषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद के सिरसागंज, बीएल वर्मा बदायूं के सहसवान, सुधीर हलवासिया रायबरेली के ऊँचाहार, पदमसेन चौधरी बहराइच के मटेरा, दयाशंकर सिंह बलिया के बांसडीह, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक 

अम्बेडकर नगर के कटहरी, विद्यासागर सोनकर मोहनलालगंज, सलिल विश्नोई कानपुर के आर्य नगर, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह सहारनपुर शहर, सुब्रत पाठक कन्नौज, प्रकाश पाल कानपुर कैण्ट, अन्जुला महौर मैनपुरी के किशनी, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, शंकर गिरी प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, संतोष सिंह आजमगढ के मेहनगर, कामेश्वर सिंह मऊ, त्रयम्बक त्रिपाठी देवरिया के भाटापार रानी क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी अम्बेडकर नगर के जलालपुर में रन फाॅर यूनिटि में सम्मलित होंगे। इसके साथ ही सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में रन फाॅर यूनिटि में सहभागिता करेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।