रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में पुलिस का इक़बाल ख़तम होता नजर आ रहा है दबंगो के हौसले
बुलंद है पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा दबंगो पर लगाम लगाने मे नाकाम
साबित हो रही है । आज फर्रुखाबाद में दो अलग अलग घटनाओ में दबंगो द्वारा
गोली मरने से पांच लोग घायल हो गए जिनकी हालत गभीर बनी हुई है । पहली घटना
कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सुनील सिंह की 35
वर्षीय पत्नी
रागनी को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया हमले में
रागिनी की सास राजकुमारी भी घायल हो गयी। रागिनी व मां राजकुमारी को डा0
हरिदत्त दिवेदी के यहां ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल के बाद डॉक्टर
द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती कराया। रागिनी के पेट में गोली लगी है जबकि
राजकुमारी डंडे के हमले से घायल हैं। सुनील ने आरोप लगाया की आवास विकास
कॉलोनी निवासी आलोक दीक्षित, अमित गुप्ता आधा दर्जन लोगों के साथ घर में
घुसे और पत्नी को गोली मार दी विरोध करने पर मां के ऊपर भी हमला किया।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
दूसरी घटना कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम आंतर में चकबंदी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे अधिकतर ग्रामीण चकबंदी नही चाह रहे थे। जबकि ग्राम प्रधान कर्णवीर आदि चकबंदी कराना चाह रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों जमकर जबाबी फायरिंग हो गयी। घटना से गाँव में हड़कम्प मच गया। गोली लगने से गाँव के ही ब्रह्मपाल सिंह पुत्र हरिपाल, रामदास पुत्र सुन्दर, रामनरेश जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज,प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर मौके पर पंहुचे। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।