कानपुर - पुलिस के सर्किल ऑफीसर को फोन करने के बाद महिला ने लगाई फांसी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 October 2018

कानपुर - पुलिस के सर्किल ऑफीसर को फोन करने के बाद महिला ने लगाई फांसी

 ब्यूरो कानपुर  - रवि गुप्ता  

कानपुर में एक महिला ने पुलिस के सर्किल ऑफीसर को फोन करने के बाद फांसी लगा ली.आनन-फानन में परिजनों ने महिला को फांसी के फंदे से उतारा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

.महिला ने अपने पति और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था.सीसामऊ थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पति पर दिल्ली ले जा कर अपने बिजनेस पार्टनरों के सामने परोसने और अप्राकृतिक मैथुन का आरोप लगा कर मामला दर्ज कराया था.जिसकी जांच सीओ सदर रवि कुमार कर रहे थे.सीओ ने मंगलवार को महिला को बुला कर उसे केवल दहेज के मामले में चार्जशीट लगाने की जानकारी दी थी.सीओ सदर ने महिला से कहा कि उसके गैंग रेप और दूसरे आरोप झूठे हैं.जिस पर सीओ ने उससे मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कही थी.


 इस बात से महिला परेशान थी और उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया. जिसके बाद उसने मामले की जांच कर रहे सीओ को फोन लगा कर आत्महत्या करने की बात कही. महिला की बात सुनकर सीओ सकते में आ गए और उन्होंने संबंधित थाने के एसओ को उसके घर पर भेजा. जब तक पुलिस महिला के घर पहुंचती महिला फांसी के फंदे पर झूल गयी. महिला के परिजनों ने उसे फंदे से उतार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. महिला के परिजनों का आरोप है कि जब से सीओ ने उसे गैंगरेप की धाराएं हटाने की बात कही थी तब से वह तनाव में थी. वहीं आरोपी सीओ का कहना है कि उसने वही किया जो जांच में सही पाया.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।