कानपुर-एससी एसटी के विरोध में सवर्ण सांसदों का किया गया पिंडदान जताया अनोखा विरोध - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 1 October 2018

कानपुर-एससी एसटी के विरोध में सवर्ण सांसदों का किया गया पिंडदान जताया अनोखा विरोध


ब्यूरो कानपुर  -रवि गुप्ता 

 राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के तत्वाधान में परमट घाट पर एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण सांसदों का पिंडदान करते हुए अनोखा विरोध जताया। ऐसे सांसद केवल मुर्दे के समान है  जो केवल मौन बैठे हुए है और केवल तमाशा देख रहे है।


ऐसे सांसद हमारे लिए मुर्दे के समान है

एससी एसटी के विरोध में आज परमट घाट पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा सवर्ण सांसदों का पिंडदान करते हुए इस काले कानून का अनोखा विरोध जताया गया। और पिंडदान करते हुए इस काले कानून को बन्द करने की मांग की। सरकार द्वारा जो कानून लागू किया जा रहा है वह किसी भी दशा में मंजूर नही है लागू किये गए काले कानून में शिकायत दर्ज होते ही तुरन्त गिरफ्तारी और तत्काल ही जेल भेजने का प्रावधान किया गया है इससे समाज मे काफी आक्रोश व्याप्त है संगठन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि आज हम सभी ने एससी-एसटी एक्ट में इस काले कानून का विरोध करते हुए इन मौन बैठे हुए सवर्ण सांसदों का परमट घाट पर पिंडदान किया है क्योंकि हर वह आदमी जो समाज के हित मे नही सोच सकता वह मुर्दे के समान होता है। और वह काम इन सवर्ण सांसदों ने इस एक्ट में अपनी स्वीकृति न देते हुए मौन रहकर किया है जिससे समाज मे और हर तबके लोगों में एक डर बना हुआ है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। आज हम सभी ने इन सवर्ण सासंदो का पिंडदान किया है जिससे इनकी आत्मा को शांति मिले जिस तरह से इस काले कानून से एक भय व्याप्त हो गया है यदि इसके बाद भी अगर इसमें संशोधन नही किया तो आने वाले चुनाव में इन सवर्ण सांसदों को सबक सिखाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।