ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर इन दिनों जंगल बनता जा रहा है शहर के कई इलाको में अक्सर अजगर निकलना अब आम बात हो गई है। जिससे शहर के लोग दहसत में जीने को मजबूर है.कभी जाजमऊ तो कभी पेवन्दी तो कभी ऊचा टीला में अजगर निकलने के बाद एक बार फिर से शहर के बीचो बीच बने रिहायशी इलाके के तेजाब मिल के कैंपस आरपीएफ बैरिक में एक बार फिर से अजगर निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। और देखते ही देखते वहा सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गई। अजगर की लम्बाई लगभग दस फिट की है जिसके बाद लोगो में अजगर को लेकर दहसत फ़ैल गई वही लोग अजगर के निकलने के बच्चो को घरो में बंद कर दिया। लोगों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी लेकिन घंटो बिट जाने के बाद भी वन विभाग के कोई भी कर्मचारी और और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे जिसके बाद लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान अजगर कैम्पस के एक पेड़ पर चढ़ गया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।