बभनजोत गोंडा - कोटेदार की मनमानी राशन की किल्लत झेल रहे ग्रामीण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 October 2018

बभनजोत गोंडा - कोटेदार की मनमानी राशन की किल्लत झेल रहे ग्रामीण

रिपोर्ट - राकेश सिंह  

हर गरीब के घर में सरकारी राशन पहुंचाने की सरकार की मंशा पर कोटेदार पलीता लगाने से बाज आ नही रहे है।मामला बभनजोत ब्लाक के बकसरिया ग्राम पंचायत का है।
अक्टूबर का पूरा महीना खत्म होने को है मगर दबंग कोटेदार रमपति ने राशन न बांटकर
उसकी जगह मिट्टी का तेल वितरण करवा दिया है।कोई जिम्मेदार जो इन गरीब ग्रामीणो को इन्हे इनका हक दिला सके।







मानक से अधिक मूल्य लिया जाता है घटतौली ऊपर से। इतना सबकुछ होता है यहां मगर आला अधिकारी को कोई खबर नही जिसका नाजायज फायदा उठा रहा है कोटेदार। ना तो कोटेदार को गरीबों की प्रवाह है और नाही अधिकारी की प्रवाह है। आखिरकार कोटेदार अपनी मनमानी किसके इशारे पर कर रहा है।



दर्जनों की संख्या में लोगो ने शिकायत कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।ग्रामीणो ने मीडिया से अपनी आपबीती सुनाई व इन्ही के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। इसी क्रम में बभनगांव के कोटेदार गो करन के ऊपर ग्रामीणों का आरोप है की केवल अंतोदय धारको को ही राशन दिया गया है जितने भी पात्र ग्रहणी कार्ड है उनको कुछ नहीं दिया गया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।