ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
चमनगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दलित-मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया गया इस आयोजन में भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मान ने जमकर संविधान की धज्जियां उड़ाईं और विवादित और भड़काऊ बयानबाजी करते हुए खुलेआम जवाब देने की बात भी कह डाली।
पहले मस्जिद थी इसलिए मस्जिद ही बनेगी
भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र मान ने अयोध्या मामले पर कहा कि अयोध्या मन्दिर नही था वहाँ पहले से ही बाबरी मस्जिद वहां बनी थी कानून के हिसाब से संविधान के हिसाब से मस्जिद वहीं बनेगी सुप्रीम कोर्ट का फैसला जब मांनेगे जब मस्जिद बनने के लिए ऑर्डर करे सरकार के दबाव में आकर सुप्रीमकोर्ट फैसला करता है जिसे हम नही मानेंगे जैसे हमने एससी एक्ट में भी नही माना। बाबरी मस्जिद जहां थी वही बनेगी ।विवादित स्थल पर मस्जिद बनाने का काम भीम सेना ही करेगी। भीम सेना समस्त भारत संगठन जो वादा करता है वह करके दिखाता है। 2019 में दलितो का वोट नही बंटेगा हम सभी संगठनों को लेकर काम कर रहे है।
साथ ही उन्होंने कहा कि हम अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं उन्ही के आदर्शों को मानते है और हम गांधीवादी विचारधारा को नहीं मानते। रही हिंसा की बाते तो पहले हम प्यार से समझाते है नही समझते तो हथियार का सहारा लेने में भी देरी नही करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित-मुस्लिमों को लड़ाने का काम सत्ता में बैठे राजनीतिक लोग कराते हैं उनका मकसद है कि दलितों और मुस्लिम को दबाया जाए। भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, कि जो भी उनके समुदाय पर अत्याचार करेगा वो उनके हाथ काट देंगे। भीम सेना संगठन और भीम आर्मी सभी को लेकर एकसाथ काम कर रहे हैं।
वहीं इस मसले पर खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाये और भड़काऊ भाषण दिए जाने के मामले ने जिससे तनाव भी बढ़ सकता था उस कार्यक्रम में न ही कोई पुलिस कर्मी और न ही खुफिया एजेंसी का व्यक्ति था जिसका संज्ञान लेकर एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।