जिला संवाददाता बस्ती
पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती में बालिकाओ को आत्मरक्षा के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय डिलिया जनपद बस्ती पर ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बालिकाओ को आत्मरक्षा से सम्बंधित ट्रेनिंग दी गयी।
हेल्पलाइन नंबर100,108,1098,1090,181,आदि के बारे मे जानकारी दी गयी। स्वयं का बचाव किसी समस्या के आने पर कैसे किया जा सकता है तथा प्रशासनिक मदद कैसे ली जा सकती है ,जानकारी दी गयी । कार्यक्रम मे विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्रायें, प्रभारी AHTU निरीक्षक जितेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक पूनम श्रीवास्तव -प्रभारी महिला सेल,प्रभारी चाइल्ड लाइन बस्ती रामललित, आरक्षीगण- मोहन यादव , सत्यम कुमार, बीरबहादुर यादव, म0का0 सुमन साहनी उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।