लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज डाॅ0 लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ और पार्टी मुख्यालय स्थित डाॅ0 लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज डाॅ0 लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ और पार्टी मुख्यालय स्थित डाॅ0 लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि
डाॅ0 लोहिया ने रचना और संघर्ष का जो रास्ता बताया था उन्हीं के सिद्धांतों
पर समाजवादी पार्टी चल रही है। समाजवादी पार्टी ने कभी जाति-धर्म की
राजनीति नहीं की बल्कि गरीबी, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही
है। डाॅ0 लोहिया के सपनों को जब भी समाजवादी सरकार बनीं तो पूरा करने का
काम किया गया।
अखिलेश यादव ने कल जय प्रकाश नारायण की
जयंती पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न
सिन्हा के एक मंच पर आने का उल्लेख करते हुए कहा कि जे.पी. ने सम्पूर्ण
क्रान्ति का नारा दिया था। हम लोगों ने अब भाजपा के सम्पूर्ण सफाये का
संकल्प लिया है। उन्होंने कहा जनता जाग गई है उसे बस चुनाव का इंतजार है।
जनता भाजपा के धोखे व बहकावे में नहीं आएगी और उसका पूरा सफाया करके ही दम
लेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो अपना दामन ज्यादा
साफ होने का दावा करते हैं अब उन पर चारों तरफ से उंगलियां उठ रही हैं।
सफेदी पर दाग दूर से दिखते हैं। सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने
पूछा जब राफेल डील सही हैं तो रक्षामंत्री फ्रांस में किस बात का आंकलन
करने गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास का
रास्ता रोक दिया है। केन्द्र की पांच साल और उत्तर प्रदेश में दो साल की
भाजपा सरकारों ने कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार के कामों को अपना
बताकर ही उन्होंने पूरा समय गुजार दिया है। कानून व्यवस्था बदहाल है।
राजधानी में हत्याएं हो रही है। निर्दोष पुलिस की गोली के शिकार हो रहे
हैं। मुख्यमंत्री की भाषा है ठोंक दो तो पुलिस वही कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में हार गए तो भाजपाई
आगजनी पर उतारू हो गए। समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए
विश्वस्तरीय यूपी डायल 100 नम्बर की स्थापना की थी उसे बेकार कर दिया गया
है। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को तबाह कर दिया है। सड़क के गड्ढों से लेकर
इज्जत घर तक में भ्रष्टाचार हो रहा है।
अखिलेश यादव ने
कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि भाजपा मुद्दे भटकाने और लोगों को अपने झूठ
से बरगलाने में माहिर है, उनसे हमें सतर्क रहना है। न किसान की आय दुगनी हो
रही है न नौजवानों को नौकरी मिल रही। जो भर्तियां होनी थी वे भी नहीं हो
रही। भाजपा की मंशा नौजवानों को बेरोजगार बनाए रखने की है। मंहगाई पर रोक
नहीं है। डीजल-पेट्रोल के साथ खाद के दाम भी बढ़ गए हैं। किसान पर भारी
विपति है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार
ने गंगा की सफाई पर धोखा दिया है। एक संत की अनशन के दौरान मौत हो गई।
केन्द्र सरकार ने गंगा सफाई का काम नहीं किया। गंगा मैया को धोखा देने वाले
को वह माफ नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी गरीबों,
किसानों और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी ने जो काम
किए उनका दूसरी सरकारें मुकाबला नहीं कर पाई है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।