कानपुर - विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में आवश्यक है बायोइंफर्मेटिक्स - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 October 2018

कानपुर - विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में आवश्यक है बायोइंफर्मेटिक्स

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता


शनिवार को दयानन्द गर्ल्स डिग्री कालेज में बायोइंफर्मेटिक्स विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला का उद्दघाटन कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने किया इस कार्यशाला उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने कहा कि भविष्य में विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में कम्प्यूटर की उपयोगिता और बढ़ेगी और बायोइंफर्मेटिक्स का उपयोग करके रोगों के लिए दवा की खोज कम समय में की जा सकेगी इसके माध्यम से जीन और प्रोटीन से जुड़े डाटा को जहाँ हम अपने पास सुरक्षित रख सकते है वहीं आगे उनको उपयोग में भी ला सकते हैं
 
 

इस विधि के उपयोग से रोगों के लिए दवा की भी होगी खोज

महाविद्यालय की कोर्डिनेटर डॉक्टर विजय लक्ष्मी सक्सेना ने बताया कि इस सेंटर में 10 छात्र छात्राएं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत है कार्यशाला का महत्व बताते हुए कहा कि आधुनिक समय मे बायो इंफर्मेटिक्स विज्ञान के क्षेत्र में वरदान के समान है इसका उपयोग विज्ञान के सभी शाखाओं में शोध के लिए है।
 
 
 
 
इस कार्यशाला में बायोटेक पार्क लखनऊ के साइंटिस्ट डॉक्टर सुनील कुमार गुप्ता ने बायो इनफर्मेटिक्स विषय पर विभिन्न प्रकार की जानकारियां छात्र छात्राओं के साथ साझा की और उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया इस अवसर पर स्वाति श्रीवास्तव , मिथुन कुमार पटेल, अंकित सेठिया, मोहित कश्यप, अंजली कटियार मुख्य रूप से मौजूद थी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।