गुजरात में हाल के दिनों में हुई घटनाएं बेहद दुखद है-- समाजवादी सेक्युलर मोर्चा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 9 October 2018

गुजरात में हाल के दिनों में हुई घटनाएं बेहद दुखद है-- समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश 
 
 
 
गुजरात में हाल के दिनों में हुई घटनाएं न सिर्फ बेहद दुखद है बल्कि संविधान के मूल भावना को ठेस पहुंचाने वाली हैं । गुजरात से जिस तरह से यूपी और बिहार के लोगों को पलायन के लिए विवश किया जा रहा है, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा उसका कड़ी शब्दों में निंदा करता है ।
 
 
 यूपी के लोगों ने गुजरात के लोगों को न सिर्फ सम्मान दिया अपितु चुनाव जिता कर इस देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाया है । देश को जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर विभाजित नहीं किया जा सकता । भारत के हर नागरिक को संविधान द्वारा कुछ मौलिक अधिकार प्राप्त हैं । जिसमें साफ़ शब्दों में लिखा गया है कि हर भारतीय देश के किसी कोने में रह कर अपना जीवन यापन कर सकता है । इससे पहले महाराष्ट्र में भी यूपी-बिहार के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आईं  हैं । आज देश को तोड़ने के बजाय जोड़ने की जरुरत है और हमारा मोर्चा इसी बात की अपील हमेशा करता रहेगा । 
 
 
इसके अलावा हमारा यह स्पष्ट मानना है कि  इस तरह के अराजक तत्वों को मौजूदा व्यवस्था व  सरकार से खुला समर्थन मिल रहा है । सबका साथ -सबका विकास के नाम पर सत्ता में आने वाले लोग आज जाति, धर्म, सम्प्रदाय, भाषायी व प्रान्तीय विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं । लोगों के खान-पान, पहनावे और सांस्कृतिक विभिन्नता पर सरकार अघोषित कोड लागू करने की कोशिश कर रही है  । समाजवादी सेक्युलर मोर्चा देश के भाषायी व धार्मिक अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।