रिपोर्ट-बलराम चौरसिया
फैजाबाद,- एबीवीपी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे मिशन साहसी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला संयोजक बृजेश वर्मा ने बताया कि मिशन साहसी कार्यक्रम के अंतर्गत फैज़ाबाद जिलें में छात्राओं को आत्म रक्षा का हुनर सिखाने के लिए मार्शल आर्ट्स ,कुम्फो , ताईक्वांडो आदि की ट्रेंनिग दी जाएगी। जिसको लेकर पंजीकरण 10 अक्टूबर से प्रारम्भ हो जाएगा ।11 अक्टूबर को मिशन साहसी की पोस्टर लॉन्चिंग की जाएगी तथा ट्रेनिंग प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 30अक्टूबर तक दिया जायेगा।
उन्होने बताया कि नारी के प्रतिरूप को दुर्गा के रूप में पूजने वाले भारत देश में महिलाएं आज खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, पर अब नहीं। नारी किसी से कमजोर नहीं बस उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है। इसी शक्ति को जागृत करने के लिए अभाविप देश भर में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। मिशन की सफलता के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसके संयोजक के रूप में सुरभि वर्मा तथा सहसंयोजक के रूप में अर्जिता सिंह , सिमरन शुक्ला, आकांक्षा पाण्डेय है। इस दौरान मुख्य रूप से सिमरन शुक्ला , शिल्पा पाण्डेय , आकांक्षा पांडेय. रमन सिंह , शशांक कसौधन ,यश अग्रवाल , आयुष पाण्डेय , अनीश गुप्ता , .आकाश सिंह , हरसबद जी ,शुभम तिवारी , नैमिष व जिला संगठन मंत्री अजय उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।