बस्ती-बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए अपना दल के नेतृत्व में निकला जुलूस - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 October 2018

बस्ती-बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए अपना दल के नेतृत्व में निकला जुलूस

 

रिपोर्ट -बब्लू यादव

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को बभनान कस्बे में अपना दल की नेतृत्व में किसानों ने पैदल जुलूस निकाल कर सहकारी गन्ना समिति बभनान पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार हरैया को सौंपा।

मांग पत्र के माध्यम से किसानों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बभनान चीनी मिल अभी तक पेराई सत्र 2017-18  का 40 दिनों का गन्ना भुगतान नहीं किया है जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

   इस अवसर पर अपना दल के प्रदेश सचिव चौधरी झिनकान पटेल ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से किसान गेहूं,धान व गन्ना के अतिरिक्त अपनी जरूरतों के मुताबिक कोई भी फसल नहीं उगा पा रहा है जिससे उसे दाल, सब्जी सहित रोजमर्रा की सभी वस्तुएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं जिसके लिए वह एक मात्र नकदी फसल गन्ने पर आश्रित है। भुगतान न होने की दशा में किसान निराश है।

 कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान यदि एक सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो अपना दल रणनीति बनाकर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अभिमन्यु पटेल, रामकुमार पटेल,अमन शुक्ल, अरविंद कुमार सोनकर, संतराम पटेल, अनुभव सिंह ,रंजीत पटेल, राकेश पटेल, भागीरथी पटेल, श्याम सुंदर यादव, राम प्रकाश पटेल, चंदन श्रीवास्तव, राधेश्याम शर्मा, जगराम गौंड़, मंसाराम वर्मा, राहुल पटेल, संजय चौधरी, आशीष पटेल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।