तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भोपाल में मध्य प्रदेश के चुनावों के लिए समाजवादी
पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें किसानों, नौजवानों तथा समाज के
कमजोर वर्गों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का वादा किया गया
है। चुनाव घोषणा पत्र की मुख्य बाते हैं किसानों का शत-प्रतिशत कर्ज माफ
किया जाएगा।
उन्हें निःशुल्क स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। दुर्घटना पर
किसान बीमा योजना में 10 लाख रू0 की आर्थिक मदद मिलेगी। राज्य के बजट के
साथ कृषि बजट अलग से पेश होगा। किसान, खेतिहर मजदूर को 60 वर्ष की आयु होने
पर पेंशन दी जाएगी। किसानों को लाभकारी मूल्य की गारंटी मिलेगी। नया कृषि
विश्वविद्यालय स्थापित होगा। खाद्यान्नों की मंडिया स्थापित की जाएंगी।
गांवों को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। हर घर को
स्वच्छ पेयजल मिलेगा। गांव आधारित उद्योग बढ़ेंगे। कक्षा 09 से 12 तक की
छात्राओं को निःशुल्क साइकिल व सोलर टेबल दिये जाएंगे। महिला थाने स्थापित
होंगे। गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों को दूध, दही, घी उपलब्ध कराएंगे।
कन्या विद्याधन योजना शुरू करेंगे।
उ0प्र0 की तर्ज पर
एमपी डायल 100 पुलिस व्यवस्था होगी। आॅनलाइन एफआईआर दर्ज होगी। महिलाओं की
सुरक्षा हेतु उ0प्र0 की तरह एमपी 1090 डायल व्यवस्था लागू की जाएगी।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। कुल बजट का 6 प्रतिशत स्वास्थ्य
सेवाओं पर व्यय होगा। गंभीर रोगों जैसे कैंसर, किडनी, दिल, लीवर की
चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
सरकारी स्कूलों में निःशुल्क
यूनीफार्म, बस्ता, किताबे मिलेंगी। कुपोषित छात्र-छात्राओं को पौष्टिक भोजन
देंगे। कक्षा 10 एवं 12 के युवाओं को निःशुल्क लैपटाॅप दिये जाएंगे। वर्ष
में 2 बार सम्पूर्ण स्वास्थ्य की जांच स्कूलों में होगी। स्नातक एवं 12वीं
पास बेरोजगारों को बेकारी भत्ता दिया जाएगा। फूड पार्क, आईटी हब बनेगा।
परिवार की महिला सदस्य को 6 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
वृद्ध सेवागृह बनेगा। उर्दू गुरमुखी शिक्षकों की भर्ती होंगी। अल्पसंख्यकों
को सभी योजनाओं में भागीदारी दी जाएगी। पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
आदिवासियों के विकास पर समाजवादी पार्टी विशेष ध्यान देगी। इसमें फारेस्ट
राइट ऐक्ट पर पुनर्विचार, पेसा कानून का कड़ाई से पालन, हस्तशिल्प को बढ़ावा,
ट्राइबल कल्चरल सेंटर की स्थापना तथा समाजवादी क्रेडिट कार्ड योजना की
शुरूआत की जाएगी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।