ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
सिविल लाइन स्थित केन चेंबर में स्टेट जीएसटी की टीम ने एक ऑयल कम्पनी के
आफिस में छापेमारी कर लगभग तीन सौ करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी पकड़े जाने का
मामला सामने आया है| छापेमारी की सूचना पर कार्यालय में हड़कम्प मच गया जहां
स्टेट जीएसटी की टीम ने कम्पनी का कर चोरी का बड़ी मात्रा में फर्जीवाड़ा
पकड़ा है।
पढ़िए क्या है मामला
आपको
बता दें कि सिविल लाइन स्थित कैन चेम्बर बिल्डिंग में स्थित लक्ष्मी आयल
कंपनी के नाम से बने दफ्तर में भारी मात्रा में तीन अलग अलग फर्मे थी जो
सिर्फ कागजो पर आपस मे ही व्यापारिक लेन देन तीनो ही फर्मे एक दूसरे से कर
रही थी कोई उसे खरीद रहा है तो कोई बेंच रहा था काफी दोनों से टीम को कर
चोरी की जानकारी मिल रही थी आज जब स्टेट जीएसटी की टीम ने लक्ष्मी ऑयल
कम्पनी में छापेमारी की तो इन तीनो कंपनियों का बड़ा खेल क़र चोरी के रूप में
सामने आया और पड़ताल की तो जो खुलासे हुए वह बेहद चौकाने वाले थे । टीम ने
मौजूद कर्मचारियों से पूछा तो वे गोलमोल जवाब देने लगे कि साहब बहार गए हैं
ज्वाइंट कमिश्नर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि यह एक ऑयल कंपनी है और यह
तीन फर्मे बनाकर आपस में ही लेन देन कागजो पर शुरू कर दिया। यह जो फर्मे
हैं वह लक्ष्मी, व्यापक और श्रेयस तीनो आपस मे ही खरीद और बेंच का काम कर
रहे थे। जब जांच की गई तो चौकाने वाले पहलू सामने आए जहां जो ई-वे बिल इन
कंपनियों ने जनरेट किये थे उनमे जो वाहन संख्या दर्ज थी वह ट्रको की जगह
दोपहिया वाहनों के थे। इतना बड़ा फर्जीवाड़ा कर चोरी का यह लोग इस कम्पनी की
आड़ में मिलजुलकर कर रहे थे जिसमे अब तक तीन सौ करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी
की बात सामने आ रही है और बाकी कि जानकारी के लिए स्टेट जीएसटी की टीम अभी
भी लगातार जांच में जुटी है।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।