रिपोर्ट - बलराम चौरसिया
विहिप की अयोध्या में भक्तमाल की बगिया में आयोजित धर्मसभा के दौरान जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया। उन्होने बताया कि 23 नवम्बर को केन्द्र के एक प्रभावशाली मंत्री से बात हुई। जिसमें 11 दिसम्बर के बाद कोई निर्णय लेने की जानकारी उन्हे दी गयी। सभी सांसदों को दिल्ली रहने के लिए कहा गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस दिशा में कोई कदम उठाया जायेगा।
उन्होने बताया कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि 6 दिसम्बर को आप कुछ करना चाहते थे। आप धैर्य धारण कीजिए। हम कोई न कोई निर्णय लेंगे। तब तक आचार संहिता भी समाप्त हो जायेगी। उन्होने कहा कि जनता का न्यायालय हमे धोखा नहीं देखा। जिस विश्वास से जनता ने मोदी और योगी को सरकार की गद्दी दी है। उसे पूरा करने वचन हमें सरकार के वरिष्ठतम मंत्री ने दी है। निश्चित ही राम का मंदिर बनेगा। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के अनुसार सरकार 11 दिसम्बर के बाद अध्यादेश ला सकती है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।