कानपुर - समय से गुणवत्तापूर्ण तरह से कार्य करें बूथ लेवल के अधिकारी- डीएम ने किया निरीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 25 November 2018

कानपुर - समय से गुणवत्तापूर्ण तरह से कार्य करें बूथ लेवल के अधिकारी- डीएम ने किया निरीक्षण

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 
 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नियमावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के कार्यक्रम को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने का निर्देश दिया था जिसको लेकर आज समस्त बूथों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने दस्तावेज के साथ मौजूद रहे जहां व्यवस्था को जानने के लिए जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने निरीक्षण किया और उपस्थित बूथ लेवल को अधिकारियों को निर्देश भी दिया ।
 
 
जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त बूथ लेवल केंद्रों में जैसे ही निरीक्षण के लिए पहुंचे वहां मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों के हाथ पांव फुल गए और उन्होंने जांच करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए साथ ही उनके दस्तावेज व रजिस्टर और सूचियों को भी देखा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थिति में जो भी सूची में दावे , आपत्तियां आज प्राप्त हुए हैं उनके नाम जोड़ दिए जाएं और जो नाम कटने के लिए आए हैं उन्हें काटकर सूची को सही ढंग से करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
 
 
उन्होंने बूथ में मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रह कर जो दायित्व उन्हें सौपे गए है उनका समय से गुणवत्तापूर्ण निर्वहन करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व  माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर , जवाहरलाल नेहरू इण्टर कालेज पनकी चंद्रावती सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त बीएलओ उपस्थित मिले और इन सभी का कार्य सन्तोषजनक पाया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।