ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का कानपुर पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए यूपी के सबसे बड़े इस टप्पेबाज गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन में एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने बताया की बीते दिनों किदवई नगर में पेट्रोल पंप व्यवसायी के साथ हुई टप्पेबाजी के बाद से कानपुर पुलिस लगातार इस गैंग की खोज में जुटी हुई थी जहां किदवई नगर संजय वन में हुई टप्पेबाजी की घटना में शामिल 2 अभियुक्त समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने इनके पास से लगभग 10 लाख 40 हज़ार रुपये और एक बाइक बरामद की है। इस अंतरराज्यीय गिरोह के
तार
पूरे देश में जुड़े हुए है। यह तमिलनाडु बेस्ड गिरोह दिल्ली में इंद्रपुरी
और मदनगिरी में रहते है और वही से यह लोग अलग अलग प्रदेशो के जिलों में
जाकर महीनो रुकते है और अपने परिवार के साथ गाड़ियों में घूमते हुए घटना को
अंजाम देते थे । एसएसपी अनन्त देव ने यह भी बताया कि यह तमिल बेस्ड गिरोह
के तार कई राज्यो और जिलों से जुड़े है इन शातिरों ने हज़ारो घटनाओं को अंजाम
दिया है विभिन्न प्रदेशों में पहुंचकर महीनों रुककर यह अपराध करते है।
पुछताछ में पुलिस को इन शातिरों ने बताया कि यह अभियुक्त तमिलनाडु के रहने
वाले है और वारदात के वक्त भी तमिल भाषा का प्रयोग करते है जिससे लोग भटक
जाए।
इनके
अपराध करने के तरीके यह बड़ी और महंगी गाड़ी को टारगेट करते है और देखते है
कि उसमें एक या दो आदमी ही है और सन्नाटे वाली जगह पर पहुंचने पर चलती
गाड़ी में मोबिल ऑयल ,स्प्रे डालकर या गुलेल से सीसा तोड़कर, या टायर में सुआ
चुभाकर डाइवर का ध्यान भटकाते हुए घटना को अंजाम देते थे। ज्यादातर ये लोग
घटना के लिए तेज रफ्तार दो पहिया वाहन का प्रयोग करते थे तो वही गिरोह के
अन्य सदस्य चार पहिया का उपयोग कर उनका पूरा सहयोग करते हैं। जिले में
सैकड़ो घटनाओं को इन्होंने स्वीकार किया है जिनमे हम अभी दर्जन घटनाओं को
शहर से कलेक्ट कर लिया है।
इस
पूरे गिरोह में इनके समाज में यह बच्चो से लेकर बड़ो तक सिखाया जाता है कि
जो जितना बड़ा वारदात करेगा उसका सम्मान भी उनके समाज मे उतना ज्यादा होगा ।
पुलिस ने पकडे गए 11 अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। । साथ ही इस बड़े
गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए कानपुर जोन ने सफल टीम को 1 लाख रुपये का
इनाम देने की घोषणा की है.


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।