ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
शहर में पति पत्नी का पवित्र रिस्ता फिर हुआ कलंकित ,साथ जीने मरने की
कसमे खाने वाले पति ने पत्नी की हत्या कर इस पवित्र रिश्ते का कर दिया क़त्ल ।मामला शहर के अर्मापुर थाना क्षेत्र का है जंहा अवैध संबंधो के शक में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर ह्त्या कर दी |
ह्त्या करने के बाद पति ने कुल्हाड़ी को घर के पास पेड़ो के बीच में फेंक दिया |वही क्षेत्रीय लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अर्मापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला संतोष निषाद अपनी पत्नी गुड़िया पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था | जिसके चलते दोनों में आयेदिन झगड़ा हुआ करता था वही गुरूवार को दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा होने लगा और आवेश में आकर संतोष ने कुल्हाड़ी से गुड़िया पर ताबड़ तोड़ वार करना शुरू कर दिया |जिसके चलते घर में बच्चे और पत्नी गुड़िया चीखने लगी। इस पर पडोसी जब संतोष के घर पहुंचे तो देखा की संतोष बुरी तरह गुड़िया के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर रहा था जिसके बाद क्षेत्रीय लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन जब तब पुलिस मौके पर पहुँचती तब तक गुड़िया की सासे थम चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया | वही फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्यों के साथ हत्या में प्रयोग की जाने वाली कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस
की पूछताछ में संतोष ने बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया के पड़ोस के रहने वाले
एक युवक से अवैध संबंध थे जिसके चलते उसको जान से मार दिया |हमारे तीन
बच्चे थे हमने कई बार उसे मना किया लेकिन नहीं मानी और उसके पास जाया करती
थी जिसके चलते हमारा और गुड़िया का आयेदिन झगड़ा हुआ करता था। एसएसपी अनंत
देव ने बताया कि अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की ह्त्या की है |
आरोपी पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है ह्त्या में
इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी भी बरामद हो गयी है |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।