तहकीकात न्यूज़ डेस्क
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी
पार्टी के प्रत्यशी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि
भारी संख्या में उपस्थित जनता का जोश और उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन
होने वाला है। मध्य प्रदेश में समाजवादियों की जीत को देश की आबादी का सबसे
बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश भी देखेगा। इस चुनाव पर देश की नज़र है। इसके बाद
देश का चुनाव शुरू हो जाएगा।
यादव ने कहा कि मध्य
प्रदेश की जनता ने भाजपा की बातों में आकर अपनी रोटी जलाई है। उससे पहले 10
साल मध्य प्रदेश में गरीब की रोटी जलती रही। इसलिए इस बार रोटी पलट दो।
कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। हमने कांग्रेस के लोगों से कहा
लेकिन उन्होंने गठबंधन नहीं किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि
पूछो विदेश से कितना कालाधन आया कृषि विभाग अपनी रिपोर्ट में कह रहा है कि
नोटबंदी से किसान बीज नहीं खरीद पाया। हमारी भोली भाली जनता ने विश्वास कर
लिया लेकिन अब इंतजार मत करना। कोई 15 लाख रूपया नहीं मिलने वाला है। हम
मध्य प्रदेश में गरीबों को 5 लाख का घर देंगे।
यादव
ने कहा कि इस देश में भाजपा राज में 42 हजार बड़े लोग देश छोड़कर चले गए। 12
हजार लोगों ने देश की बैंकों का पैसा गंवा दिया। इनमें 01 हजार कांग्रेस और
01 हजार भाजपा के लोग है। इनमें एक भी समाजवादी नहीं मिलेगा। समाजवादी एक
घंटे में किसान का कर्ज माफ कर देंगे। किसान इसलिए बदहाल है कि कांग्रेस के
रास्ते पर भाजपा चल रही है। हमने यूपी में बहुत करीब से देखा है कि जो
भाजपा है वहीं कांग्रेस है। हमें लगा था कि कांग्रेस का दिल बड़ा है लेकिन
उनका दिल भी भाजपा की तरह छोटा है।
अखिलेश यादव ने
कहा कि देश के सामने आज लोकतांत्रिक खतरा है जिसे भाजपा कहते हैं। इस
चुनाव के बाद देश का चुनाव होना है और प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्तर
प्रदेश में आना होगा। इस बार समाजवादी लोग मिलकर तय करेंगे कि कौन
प्रधानमंत्री बनेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा
कि भाजपा विधवा पेंशन देने की बात कर रही है। हम पेंशन दे रहे थे तो भाजपा
ने उसे रोक दिया। हम गरीब माताओं को 2 हजार प्रतिमाह पेंशन देंगे। उत्तर
प्रदेश में लैपटाॅप और डेटा बांटने का वादा भाजपा ने किया जो कि अब तब नहीं
दिया। अब मध्य प्रदेश में स्कूटी देने को कह रहे हैं। उनसे पूछों पेट्रोल
का पैसा कौन देगा? उन्होंने कहा कि परिवर्तन वोट से ही होगा क्योंकि ये
सरकार वोट से ही आई है। मतदाता मौके का इंतजार करें।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।