फर्रुखाबाद - खबर का दमदार असर अस्पताल के दो कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 23 November 2018

फर्रुखाबाद - खबर का दमदार असर अस्पताल के दो कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
 
 
फर्रुखाबाद में  खबर का दमदार असर हुआ है ।नगर पंचायत कमालगंज क्षेत्र में स्थित सीएचसी में नर्स ने गर्भवती महिला को बाहर निकालने के बाद गेट पर प्रसव होने के साथ बच्चे की मौत की खबर को प्रमुखता से चलाई थी।
 

 
जिसके चलते जिलाधिकारी मोनिका रानी ने खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ को जांच कराने के साथ एसडीएम को भी जांच करने अस्पताल भेज दिया वही सीएमओ अरुण उपाध्याय ने कमेटी बनाकर अस्पताल में जांच के लिए एसीएमओ राजवीर सिंह को भेजा था जिसमे डॉक्टर विशाल पटेल व नर्स रश्मि को दोषी पाया गया।जिसके चलते सीएमओ ने नर्स रश्मि की संविदा समाप्त कर दी है
 
 
वही डॉक्टर का वेतन रोक दिया है।दोपहर बाद अस्पताल पहुंचे एसडीएम ब्रजकिशोर दूवे ने अस्पताल में जांच के दौरान बहुत खामियां देखी जिसको लेकर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की फटकार लगाई है।साथ ही अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेंगे।आगे देखना यह होगा कि आगे और किन किन कर्मचारियों पर गिर सकती गाज।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।