कानपुर - यातायात माह नवम्बर 2018 का शुभारंभ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 November 2018

कानपुर - यातायात माह नवम्बर 2018 का शुभारंभ

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 
 
 
रेल बाजार स्थित ट्रैफिक पुलिस ग्राउंड में यातायात माह नवम्बर 2018 का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आईजी आलोक सिंह ने शिरकत की। इस दौरान डीएम विजय विश्वास पन्त, एसएसपी अनन्त देव तिवारी, एसपी ट्रेफिक सुशील कुमार, समेत तमाम पुलिसकर्मी और एनसीसी और विभिन स्कूल से आये स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
 
 
 
यातायात माह नवम्बर 2018 का शुभारंभ आईजी आलोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान इस गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए आईजी आलोक सिंह ने बताया कि दो बिंदुओं के बारे में शिक्षा और आस्था यह दो ऐसे केंद्र है जिसके लिए वालेंटियर्स यानी स्वयं सेवी आगे आएंगे जिससे ट्रेफिक नियंत्रण होगा औऱ जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ट्रेफिक नियमो का पालन करना सभी शहरवासियों का दायित्व है और यातायात के नियमों को लेकर आये दिन लोग नियम तोड़ते है
 
 
 
जहां नतीजा अक्सर वह दुर्घटना का शिकार हो जाते है इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए यातायात नियमों को न केवल पालन बल्कि इस ओर लोगों को जागरूक भी करें। डीएम विजय विश्वास पन्त ने बताया कि ट्रेफिक नियमों की बात की जाए तो ट्रेफिक लाइट का विशेष रूप से पालन करें ज़ेब्रा लाइन के पीछे रहे कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करे, बाइक सवार हेलमेट लगाएं और तीन सवारी का प्रयोग कतई न करें साथ ही कान पर मोबाइल रखकर वाहन न चलाये जिससे उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़े।
 
 
एसएसपी अनन्त देव ने बताया कि आने वाले 30 दिन में यातयात को दुरुस्त करने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। हर व्यक्ति की चिंता है सभी को इसमें सहभागिता दिखानी होगी।  हेलमेट लगाने वालों की संख्या 3 से 4 प्रतिशत है इसलिए हमे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक है 12 चौराहे चिन्हित किये है हमने एक एक सीओ की जिम्मेदारी होगी है उन्हें एडाप्ट कर दिया है साथ ही जन सहभागिता के माध्यम से ट्रेफिक मजबूत बनेगा ट्रेफिक वालेंटियर्स को आगे लाएंगे। एसपी ट्रेफिक सुशील सिंह ने बताया कि प्रदेश में कानपुर के ट्रेफिक का मुख्य कारण यह है कि 14 किलोमीटर की रेंज में 15 रेलवे क्रासिंग पड़ती है ट्रेफिक नियम सभी के लिए है सभी लोग इसका पालन करें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।