ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
समाजवादी पार्टी कानपुर नगर जिला अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान के नेतृत्व में
परेड चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया।
अध्यक्ष ने बताया कि महंगाई बढ़ती जा रही है। मोदी द्वारा जनता को दिवाली
के अवसर पर घरेलू गैस में बढ़ोतरी करके जनता को उपहार भेंट किया
है। जिसको लेकर हम लोगो ने परेड चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूक कर
अपना विरोध जताया है ।
उपाध्याय संजय सिंह ने कहा कि
समाज को अंधकार की ओर ले जाने वाली सरकार भाजपा की योगी मोदी झूठी सरकार
वादे करती है 15 लाख खाते में आएंगे! अच्छे दिन आएंगे, महिलाओं की सुरक्षा
होगी! यह सब झूठे वादे जनता समझ रही है आगामी 2019 में जनता झूठी सरकार को
मुंहतोड़ जवाब देगी!
कार्यक्रम में अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान,
विधायक इरफान सोलंकी, उपाध्याय संजय सिंह, आशु खान, मिंटू यादव, सैनिक
प्रकोष्ठ रमेश यादव, प्रवक्ता डॉक्टर कुलदीप यादव,सपा इत्यादि मौजूद
रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।