26 तारीख को पुलिस चौकीदार का विशाल धरना लखनऊ के इको गार्डन में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 23 November 2018

26 तारीख को पुलिस चौकीदार का विशाल धरना लखनऊ के इको गार्डन में

रिपोर्ट - बलराम चौरसिया 


26 तारीख को पुलिस चौकीदार ( ग्राम पहरी) का विशाल धरना लखनऊ के इको गार्डन में सुनिश्चित हुआ है यह धरना चौकीदार के वेतन बढ़ाने व उनको अन्य राज्यों के तरह चतुर्थ श्रेणी का दर्जा देने के लिए सारे चौकीदार कर रहे हैं
             


चौकीदारों का थानों में विभिन्न प्रकार के काम लिए जाते हैं और उसके बदले में चौकीदार को सिर्फ और सिर्फ 15 सो रुपए हर माह वेतन के रूप में दिए जाते हैं पूरे उत्तर प्रदेश के सारे चौकीदार 26 तारीख को इको गार्डन में विशाल धरने का आयोजन किया है यह जानकारी फैजाबाद के उपाध्यक्ष चौकीदार नीलकमल दी और कहां की चौकीदार का 15 सो रुपए में ना ही उनका और ना ही उनके परिवार का भरण पोषण हो पा रहा है

इसी तरह चलता रहा तो पूरे उत्तर प्रदेश के चौकीदार भुखमरी के कारण मर जायेंगे और उनके बच्चे का भी भविष्य खराब हो जाएगा इसके बारे में पहले भी धरना किया जा चुका है और  धरने में यह कह कर वापस कर दिया जाता है कि आपकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे  जिससे आपका वेतन बढ़ जाएगा लेकिन वेतन नहीं बढ़ाया जाता इससे चौकीदारों में भारी आक्रोश है यह आक्रोश 2019 के चुनाव में दिखाया जाएगा अगर सरकार हमारी बात मान लेती है तो हम सरकार का साथ देंगे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।