फर्रुखाबाद- युवक की भूमि विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 23 November 2018

फर्रुखाबाद- युवक की भूमि विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 
 
थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गांव पूर्व प्रधान के पुत्र के साथ खेत पर गए युवक की भूमि विवाद की रंजिश में गोली तकोरा मारकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
 
 
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सबल सिमतुईया निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ रसाल सिंह यादव पुत्र मिलाप सिंह अपने खेतों की तरफ परिवार के ही पूर्व प्रधान कोतवाल सिंह के पुत्र गौरव को साथ लेकर गया था।
 

उसी दौरान आरोपियों ने रसाल सिंह को घेर लिया ताबड़तोड़ फायरिंग से रसाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक हत्या कर दी गई ।मौका देखकर गौरव फरार हो गया पता चला है कि बीते दिन भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था घटना पर प्रभारी निरीक्षक मेरापुर सुदीप मिश्रा नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।अभी दो दिन पहले हत्या की असंका को लेकर मृतक का चचेरा भाई पिंटू यादव थाने में शिकायत करने गया था।
 
 
 
लेकिन पुलिस ने भगा दिया था।और उसका मोवाइल रख लिया था।यदि पुलिस समय रहते कार्यवाही कर देती तो शायद उसकी हत्या नही की जाती।जब उसकी हत्या हो जाने के बाद कई थानों के फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गया।उसके बाद घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे।उनके साथ फिंगरप्रिंट टीम भी मौके पर जाकर अपनी कार्यवाही।घटना के बारे में अपरपुलिसधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि थाना मेरापुर के गांव सबलपुर में जितेंद्र उर्फ रसाल की धारदार हथियार से हत्या होना बताया जिसके चलते मृतक के साले ने 6 लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।उसकी जांच की जा रही वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।