रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
दिवाली पर लोगों में शांति व्यवस्था का विश्वास जमाने एसपी संतोष मिश्रा
सड़कों पर उतरे लगभग 3 घंटे तक 8 से 10 किलोमीटर की फुट पेट्रोलिंग में
एसपी ने मॉल और शराब के ठेके खंगाले और लोगों से खासतौर से व्यापारियों से
सीधे बात की और साफ बताया कि पुलिस पर एतवार रखे अपराधी की जगह जेल में तय
कर दी जाएगी बाजार में धनतेरस और दीवाली की रौनक के दौरान ही एसपी ने
लोगों से मित्र पुलिस की भूमिका का एहसास भी कराया।
फर्रुखाबाद में
देर शाम जब शहर के बाजार दिवाली और धनतेरस की रौनक से गुलजार थे उस समय
एसपी संतोष कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर थे पिछले दिनों
वाराणसी में मॉल के अंदर हुई घटना के मद्देनजर एस पी ने भी सभी शॉपिंग मालो
में जाकर सुरक्षा के इंतजाम देखें फायर एक्सटिंग्विशर और सीसीटीवी कैमरे
जांचें लाल गेट फब्बारा चौराहा से लाल गेट, घूमना नेहरू रोड बर्तन बाजार
रेलवे रोड रेलवे स्टेशन ठंडी सड़क होते हुए बस अड्डे तक फुट पेट्रोलिंग
करते हुए शहर सभी शराब के ठेकों पर छापा मारकर यहां लोगों से मिले और लोगों
की तलाशी कराई एसपी के सड़क पर उतरने से लोगों में विश्वास जगा एसपी ने
बताया कि दिवाली और धनतेरस के मद्देनजर उन्होंने मालो में जाकर सुरक्षा
व्यवस्था देखी है
इधर एस पी के जाते ही सड़क पर दो लोगो मे जमकर
मारधाड़ हो गई तीन से 4 घंटे की फुट पेट्रोलिंग के बाद फर्रुखाबाद में
अपराधिक तत्वों के लोग दिखाई नहीं दिए लेकिन जैसे ही फर्रुखाबाद एसपी ने
शहर का क्षेत्र छोड़ा उसके बाद जो है दो पक्षों में जमकर मार धाड़ हुई इस
दौरान वहां पर पुलिस मौजूद थी और पुलिस ने दोनों लोगों को पकड़कर
फर्रुखाबाद कोतवाली में बंद किया है सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि यह
पीके इतने सख्त रुख के बाद भी आपराधिक और बदमास टाइप के लोग आखिर क्यों नही
सुधर रहे है आखिर इन लोगो के लिए क्या हथकंडा अपनाया जाए
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।