रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिले में पुलिस का इकबाल कायम करने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है
दीपावली का त्यौहार लोग शांति और सुरक्षा के साथ मनाई जा सके इसके लिए एसपी
संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों और वांछित अपराधियों
की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में 72 घंटे में 170 मवालियों
असामाजिक तत्वों और वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं इसी गिरफ्तारी के
लिए आज की खेप में 60 लोगों की गिरफ्तारी कर मीडिया से मुखातिब किया गया।
एसपी
संतोष कुमार ने ना चैन से बैठेंगे और ना चैन से बैठने देंगे की कहावत को
आगे बढ़ाया है हर दिन पैदल गस्त और दौड़ व व्यायाम के जरिए पुलिसकर्मियों
को चुस्त-दुरुस्त रखने में लगे एसपी ने असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर भी
नकेल कसी है ताजा चुनौती दीपावली के मौके पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने
की थी इस पर काम करते हुए सभी 14 थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे
लोगों की गिरफ्तारी की गई जो अपनी दबंगई और गुंडागर्दी से लोगों को परेशान
कर रहे थे पिछले 72 घंटों में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है अपर पुलिस
अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने इसी सिलसिले में 60 गिरफ्तारियां की खेप पेश की
उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।