रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
फर्रूखाबाद थाना जहानगंज के ग्राम मीरपुर
में फायरिंग में गोली लगने से बच्चों सहित 5 लोग घायल हो गये। संजीव यादव
की 11 वर्षीय पुत्री टिंकल एवं 35 वर्षीय सर्वेश पुत्र लंकुश को डा0
हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जब कि सुआलाल की 8
वर्षीय पुत्री प्रियांशी एवं उदयवीर की 16 वर्षीय पुत्री मोहिनी को लोहिया
अस्पताल ले जाया गया। टिंकल सर्वेश के सिर में एवं प्रियांशी की गर्दन में
गोली लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने डा0 हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में
घायलों के हालचाल लेकर परिजनों से घटना की जानकारी की।
घायलों के
परिजनों ने बताया कि पडोसी महेश यादव व उनके परिजनों ने अवैश शस्त्रों से
फायरिंग की दोनों पक्षों में एक माह पूर्व सेंट्रल जेल के पास आपस में गाली
गलौज हो गई थी। महेश यादव व उनके परिजन शराब के नशे में गोश्त की दावत उडा
रहे थे। उसी दौरान पुनः विवाद होने पर महेश उनके भाई व पुत्रों ने छत से
तमंचों से फायरिंग की। छर्रे लग जाने से 5 लोग घायल हो गये।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।