रिपोर्ट- पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद- अपनी ससुराल में सो रहे अधेड़ की ईंटों से कुचलकर हत्या
कर दी गयी।घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की। पुलिस ने
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम किसरोली निवासी 40 वर्षीय रनवीर सिंह राजपूत पुत्र दाताराम का विवाह वर्ष 2002 में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुतासी निवासी दयाराम की पुत्री किरन उर्फ़ नन्ही देवी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से रनवीर सिंह अपनी ससुराल में ही रह रहा था।वह पत्नी किरन को मायके में छोड़ गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में सब्जी बेचने के कार्य करता था।ससुराल में उसकी पत्नी किरन, उसका17 वर्षीय पुत्र दीपक,14 वर्षीय पुत्री पूजा आदि रहे रही थी।
रनवीर की पत्नी किरन ने पुलिस को बताया की बीते 1 नबम्वर को वह गुजरात से ससुराल आ गया था।पत्नी का कहना है की रनवीर शराब पीने व जुआ खेलने का आदी था। रात रनवीर दीपावली की पूजा करने के बाद घर से मना करने के बाद भी जुआ खेलने चला गया। पत्नी किरन छत पर सो रही थी।पुत्री पूजा व पुत्र दीपक नानी फूलमती के साथ उनके घर पर अलग सो रहे थे।किरन देवी ने बताया की जब सुबह ऊपर से देखा तो पति की लाश खून से लहुलुहान मुंह के बल पड़ी थी।उसकी ईंटो से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीबी तिवारी, डॉग स्कोट,फिल्ड यूनिट मौके पर आ गये।पुलिस ने जाँच पड़ताल की।डॉग स्कोट को महत्वपूर्ण सुराग मिले।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।