फर्रुखाबाद-गेंहू,दलहन,तिलहन के बीजो में 60 प्रतिशत अनुदान-डीएम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 22 November 2018

फर्रुखाबाद-गेंहू,दलहन,तिलहन के बीजो में 60 प्रतिशत अनुदान-डीएम

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फतेहगढ़ स्थित विकास भवन में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किसानों के साथ उनकी परेशानियों को लेकर बैठक का आयोजन किया जिसमें किसानों ने मंडी में आवारा जानवरो व मंडी सचिव के साथ अभद्रता व दुकानों पर कब्जे वही सबसे बड़ी बात की ग्रामीण बैंक मोहम्दाबाद द्वारा किसानों को लोन न देने की शिकायत दर्ज कराई गई है।वही सीडीओ द्वारा बताया गया कि जिले के किसानों को गेंहू,दलहन,तिलहन के बीजों पर सभी किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।जिससे किसानों उन्नत किस्म के बीज प्राप्त हो सके।



साथ ही साथ किसानों को सौर ऊर्जा द्वारा चलने वाले पंपिंग मशीन के लिए किसानों से ड्राप्ट की मांग की गई है।जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर महीने में एक बाद किसान दिवस को लेकर बैठक का आयोजन किया जाता है आज किसानों की पुरानी शिकायतों की समीक्षा के साथ उनका निस्तारण व नई शिकायतों में कुछ का तुरन्त निस्तारण कर दिया गया है बाकी शिकायतों का निस्तारण जल्द करा दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।