रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे
पर एक दुःखद हादसा हो गया। रात के समय चार कार सवार लोग लखनऊ से नोएडा जा
रहे थे कि इसी बीच एक्सप्रेसवे पर मरे पड़े पशु से कार टकरा कार पलट गई।
जिससे कार के परखच्चे उड़ गए जिसमे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब कि
दो लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए व
घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल भेज दिया जहां से घायलों की हालत
गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
यूपीडा
की लापरवाही के चलते आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक दुखद हादसा हो गया ।
कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर मरे मवेशी से एक
कार टकरा गयी । हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी और दो घायल हो गए ।
घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है ।
कार सवार चारों युवक लखनऊ
से नोएडा जा रहे थे ।
मृतक के परिजनों ने यूपीडा के सड़क सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान लगाया
है । मृतक के साथी नदीम ने बताया कि एक्सप्रेस वे काले रंग का पशु मरा हुआ
पड़ा था । अंधेरे के कारण कार उससे टकराकर पलट गई । जिस हिसाब से टोल बसूला
जा रहा उसके एबज में एक्सप्रेस वे पर सुबिधाओं का अभाव है ।
आगरा
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जनपद के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक तेज
रफ्तार हाईवे पर मृत पड़े जानवर से टकराकर असन्तुलित होकर पलट गई । जिससे
चंद्रशेखर पुत्र जानकीदास आसुतोष पुत्र लाल चंद निवासी नोएडा की मौके पर
मौत हो गयी एवं विजय पाल् पुत्र भवर सिंह व समर जैन पुत्र संजय जैन निवासी
मेरठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कालेज से
कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को
पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल भेज दिया जहां
से घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।