रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में खबर का बड़ा असर हुआ है मोहम्मदाबाद में कोल्ड की
गैस रिसाब होने के मामले में पुलिस ने कोल्ड मालिक के खिलाफ दो मुकदमा दर्ज
कर लिए है । आपको बताते चले कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर
फर्रुखाबाद निवासी मनोज रस्तोगी मोहम्मदाबाद कोल्ड स्टोरेज है। कल अचानक
कोल्ड में अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा था।
जिससे वहां से निकल रहे ग्राम
जाजपुर बंजारा निवासी अखिलेश पुत्र मातादीन,देवेन्द्र पुत्र बाबूराम
निवासी मोहम्मदाबाद सहित मेजर एसडी सिंह मेजर कालेज की छात्रायें आदि सड़क
पर निकलने वाले कई लोग बेहोश हो गये थे वही कई को उल्टी होने लगी थी ।गैस
रिसाब से तकरीबन एक सैकड़ा लोग प्रभावित जबकि एक घोड़े की आँखों की रौशनी चली
गयी।घटना होने से अफरा-तफरी मच गयी थी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला
अवन्तीवाई नगर निवासी रामकुमार गुप्ता ने पुलिस को कोल्ड मालिक मनोज
रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। मौके पर एसडीएम सदर अमित
असेरी,ने पीड़ितों का मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया था ।
खबर
चलने के बाद डीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी कोल्ड मालिक के खिलाफ धारा 284
के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।पूरे मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान के लेते
हुए आलू विकास अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी किए थे उसी के
चलते आलू विकास अधिकारी आदित्य प्रताप सेंगर ने भी कोल्ड मालिक के खिलाफ
मानक न पूरे करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया जिस तरह से पाइप
लाइन बिछानी चाहिए वह नही विछाई गई।वही साफ सफाई भी नही मिली दूसरी झरने
के पास से अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा था।उसको समय रहते बन्द नही किया गया
था।जिसमे कोल्ड मालिक की लापरवाही सामने आई है उसी चलते धारा 284 के
अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।