रिपोर्ट- पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में एक कहावत सत्यार्थ होती दिख रही चोरी की चोरी ऊपर से
सीना जोरी । फर्रुखाबाद के कायमगंज में मिलावट खोरो के हौसले बुलंद है की
खाद्य सामग्री का नमूना लेने गये खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ व्यापार
मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी कर लिया हुआ
सेम्पल छीन लिया । घटना के सम्बन्ध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को
तहरीर दी गयी है।
दीपावली के त्यौहार को देखते हुये कोतवाली कायमगंज नगर में जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष वर्मा मिलावट खोरो के यहां खाद्य सामग्री का नमूना लेने गये थे । जहां पर उन्होंने वैष्णो किराना स्टोर का निरीक्षण किया। जब वह दुकान से खाद्य सामिग्री का सेम्पल ले रहे थे उसी दौरान दुकान मालिक चन्द्र किशोर ने फोन करके व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता को बुला लिया ।उनके साथ किसान यूनियन के मुन्ना लाल सक्सेना, नीरज रस्तोगी, प्रवेश कुमार के साथ ही 25 अज्ञात लोग आ गये।उन्होंने मौके से किसमिश का नमूना छीन लिया।
उन सभी ने मिलकर आशीष वर्मा के साथ जमकर मारपीट कर दी
अभिलेख फाड़ दिये
वही व्यापारियों का कहना है कि त्यौहारों पर ही यह विभाग
काम करने लगता है वाकी के दिनों में केवल घूस की मांग करने का आरोप लगाया
है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष वर्मा ने कोतवाली में दी है वही खाद्य
सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि हमारे साथ मारपीट की है।क्योंकि
त्यौहार के मौके पर व्यापारी जमकर मिलावट करते है।उनको डर था की कही पकड़े न
जाये।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।