रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा
हल्की सर्दी शुरू होते ही बीमारियों ने भी पांव पसारने शुरू कर दिये है |
फर्रुखाबाद के अलग अलग गाँवो में दर्जनों बच्चे खसरे,दस्त और बुखार से
पीड़ित है |बरसात के बाद गाँवो में फैली गंदगी और गर्मी बीमारियों की शक्ल
में ग्रामीण बच्चो को अपना निशाना बना रही है | जबकि स्वस्थ महकमे की ओर से
की जा रही बचाव की कोशिशे नाकाफी साबित हो रही है |
कमालगंज के कमालपुर में
गांव में खसरा फैल गया है। यहां मासूम बच्चों बड़े समेत करीब दर्जनों
लोग खसरे और चिकन पाक्स की चपेट में है। बीमारी से लोगो को इलाज कराने के
लिए झोलाछाप डॉक्टर के यहां भीड़ लगानी पड़ रही है ।गांव में लगभग दो दर्जन
से अधिक बच्चो में खसरे की बीमारी है।जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को
नही,मजे की बात यह है इस गांव में एनम सेंटर बना हुआ है लेकिन वह आती नही
तो गांव के लोग समय रहते दवाई कहा से ले उसी बजह से झोलाछाप डाक्टरो की
चांदी हो रही है।नालियों में मच्छरों का लावा साफ देखा जा सकता है।जिस कारण
बच्चो को काटते हैं उसी बजह से महामारी का रूप ले लिया है।प्रभारी सीएमओ
दलवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली उसकी जांच कराई जायेगी साथ ही मरीजो
को इलाज देने के लिए तुरन्त गांव में टीम भेजी जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।