सुल्तानपुर- क्षय रोग मुक्ति के लिए भारत सरकार द्वारा जिले में किया गया टीबी फोरम के गठन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 November 2018

सुल्तानपुर- क्षय रोग मुक्ति के लिए भारत सरकार द्वारा जिले में किया गया टीबी फोरम के गठन


रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव प्रभारी सुल्तानपुर

सरकार द्वारा क्षयरोग मुक्त के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले मे टीबी फोरम का गठन किया गया है ।जिसकी प्रथम बैठक प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ राधेश्याम की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे क्षयरोग मुक्त लक्ष्य को कैसे पूर्णरूप से सफल बनाया जाय इसपर विस्तार से मुख्य चिकित्साधिकारी डा,सीबीएन त्रिपाठी ने बताया।


प्रभारी जिलाधिकारी राधेश्याम ने क्षयरोगियो की पहचान और उनके उपचार के लिए टीबी फोरम के सदस्यों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे व्यापक स्तर पर काम करने की बात कही ।बैठक मे उन पांच रोगियों को भी शामिल किया गया था ।जिन्होंने ने टीबी रोग से मुक्ति पाई है ।जिला क्षयरोग अधिकारी डा,अमिताष मिश्र ने क्षयरोगियों के बचाव-ईलाज की जानकारी देते हुए कहा कि टीबी रोग का बहुत आसान ईलाज है ।रोगियों को सिर्फ डाक्टरो की सलाह और उनके द्वरा किए जा रहे ईलाज पर भरोसा करना चाहिए डा,मिश्रा ने बताया की टीबी रोगियों के लिए जिला क्षयरोग अस्पताल मे दवाओं की प्रयाप्त मात्रा उपलब्ध रहती है ।साथ ही क्षयरोगियो के लिए हमारी टीम क्षेत्रों मे जागरूकता अभियान चलाती रहती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।