गोरखपुर - पूर्व प्रधान पुत्र का हत्यारा गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 November 2018

गोरखपुर - पूर्व प्रधान पुत्र का हत्यारा गिरफ्तार

ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
 
गोरखपुर गत 16 अक्टूबर को पूर्व प्रधान के पुत्र का हत्या करने वाले हत्यारे को गोरखपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सलभ माथुर के अनुसार वर्तमान प्रधान राजू यादव ही हत्या में संलिप्त था जिसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।
 
 
 
 
गौरतलब है कि गोरखपुर का कैथवलिया गांव दो थाना खोराबार एवं पिपराइच के मध्य स्थित है। धटना पिपराइच थाना क्षेत्र की थी जहां पुर्व प्रधान के पुत्र अनिकेत यादव के द्वारा दाढ़ी बनवाया जा रहा था किन्तु तभी फार्च्यूनर सवार व्यक्तियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और अनिकेत यादव की धटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दाढ़ी बनाने वाला नाई धायल हो गया जिसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था।
 
बताते चलें कि पुर्व प्रधान अवधेश यादव को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब उनके पुत्र अनिकेत यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुर्व प्रधान के मृत्यु में वर्तमान प्रधान राजू यादव को सजा मिल चुकी है जबकि अब उसी के द्वारा पूर्व प्रधान के पुत्र को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।