फर्रुखाबाद - पुलिस लगातार धरपकड अभियान चला रही है - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 6 November 2018

फर्रुखाबाद - पुलिस लगातार धरपकड अभियान चला रही है

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा


फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले भर की पुलिस की नजर अपराधियों और संदिग्ध लोगों पर टेडी है। जिसके चलते पुलिस लगातार धरपकड अभियान चला रही है। आज शाम धरपकड अभियान के दौरान पुलिस की दो शातिरों से मुठभेड़ हो गयी।दोनों तरफ से गोली चलने से दो आरोपी जख्मी हो गए ।पुलिस दोनों घायल युवकों को लेकर अस्पताल पहुंची।जहा डॉक्टर घायलों का उपचार कर रहे है ।


मिली जानकारी के अनुसार स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित कमालगंज की तरफ से अपनी टीम के साथ आ रहे थे। वही कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर महरूपुर सहजू के निकट बाइक पर सबार दो शातिर पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबाब में फायरिंग की। जिसमे विपिन पुत्र विधा सागर भत्तेपुर रौमा कमालगंज, कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा निवासी कन्हैया पुत्र रामकृष्ण जख्मी हो गये। कन्हैया के पैर में गोली लगी।
 
 
 
उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा उनका डॉ० धर्मेन्द्र कुमार ने मेडिकल किया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी रामलखन सरोज पंहुचे और जाँच पड़ताल की।  विपिन राजपूत थाना कमालगंज के ग्राम फतेहपुर रावसाहब निवासी विद्यासागर का 25 वर्षीय पुत्र है जबकि कन्हैया कोतवाली फतेहगढ़ के कुटरा निवासी रामकिशन का युवा पुत्र है। कन्हैया लिंजीगंज बाजार में पल्लेदारी करता है विपिन थाना कमामगंज का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट आदि के 8-10 मुकदमे बताये गये। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।