रिपोर्ट - मोबीन मंसूरी
कन्नौज में 29 अक्टूबर को स्टेट बैंक आफ इण्डिया में ए0आर0टी0ओ0 के बाबू
द्वारा 2 लाख 81 हजार की लूट की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस को हिलाकर रख
दिया था जिसके बाद कानपुर आई0जी0जोन से लेकर कन्नौज तक की पुलिस टीम ने इस
मामले के खुलासे के लिए दिनरात एक कर दिये जिसके बाद पुलिस को इसके खुलासे
में सफलता मिल गयी और कन्नौज पुलिस टीम ने लूट की इस वारदात में संलिप्त दो
शातिर अपराधियों को धरदबोचा।
यूपी के कन्नौज में लूट की घटना को अन्जाम दिया गया था जिसमें कन्नौज के
ए0आर0टी0ओ0 के बाबू अनुराग पाण्डेय द्वारा दो लाख इक्यासी हजार रूपया
स्टेट बैंक में जमा करने पहुंचे थे तभी लाल पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने
उनकी रैकी करते हुए बैंक पहुंचे और बैंक के बाहर ही उनसे रूपयों से भरा बैग
छीन लिया। विरोध करने पर बाबू अनुराग पाण्डेय के हांथ में गोली भी मार दी
जिसके बाद तीना बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये थे, पुलिस ने इस घटना
के अनावरण के लिए आई0जी0 जोन कानपुर को अवगत कराया जिसके बाद पुलिस टीम
गठित करते हुए एक सप्ताह में इस घटना का खुलासा कर दिया गया है।
पुलिस ने
पकड़े गये दोनों बदमाशों का क्रिमिनल रिकार्ड भी खंगाला है जिसमें पकड़े गये
दोनों ही अपराधी कानपुर और लखनऊ के रहने वाले पुराने शातिर लुटेरे हैं
जिसमें मो0 कासिम उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 बाबू खां निवासी राजू सिंह का
गट्टा, मझरिया थाना नौबस्ता कानपुर व दूसरा सलीम उर्फ सबलू पुत्र असलम
निवासी सुजानपुर हाता थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ का है। तो वहीँ इनका एक
मुख्य लूटेरा साथी अभी भी फरार है। दोनों बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम
को 25 हजार रूपया आई0जी0 जोन कानपुर की ओर से व 25 हजार रूपया पुलिस
अधीक्षक कन्नौज की ओर से ईनाम के तौर पर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।