ब्यूरो कानपुर-रवि गुप्ता
शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बड़े चौराहा स्थित
डॉक्टर मुरारीलाल की प्रतिमा पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी
कार्यकर्ताओं ने राफेल घोटाले के मामले में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
किया और साथ ही इस धरने के माध्यम से इस घोटाले की सत्यता से जांच की मांग
की।
इस मामले की गम्भीरता से जांच की मांग
राफेल
घोटाले को लेकर कांग्रेस पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ हल्ला बोल और
जगह जगह प्रदर्शन करने में जुटी हुई है और सरकार इस मामले में अब तक चुप्पी
साधे हुए बैठी है इतने बड़े घोटाले में आखिर सरकार मौन क्यों है इसी क्रम
में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राफेल घोटाले में सरकार को घेरते हुए बड़ा
चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष हर प्रकाश
अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले में पिछले काफी समय से कांग्रेस के
कार्यकर्ता देश भर में आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे है और मांग करने में जुटी
हुई है कि इस मामले की गम्भीरता से जांच की जाए लेकिन इतने दिनों से राफेल
घोटाले के मामले में देश के पीएम चुप बैठे हुए है देश की जनमानस को अगर वह
आकर बताते की राफेल में कोई घोटाला नही है तो हमे यू प्रदर्शन न करना होता
लेकिन इस मामले में पीएम और रक्षा मंत्री कोई भी अपनी बात को रखने को
तैयार नही है कहीं न कहीं इसमें दाल में कुछ काला जरूर नज़र आता है
आज
जनमानस जान रहा है पूरे देश मे तोड़ है देश का चौकीदार चोर है। सीबीआई
डाइरेक्टर आलोक वर्मा जो राफेल घोटाले की फाइलों को एकत्र कर रहे थे जांच
करने पर इसकी अहम भूमिका निभा रहे थे और उन्हें रातों रात छुट्टी दे दी गयी
और दूसरे को बिठा दिया इससे यह बात साबित हो गयी कि इसमें बहुत बड़ा घोटाला
है और सीमा सुरक्षा के साथ मे कहीं न कहीं खिलवाड़ किया जा रहा है हम
राष्ट्रपति जी से मांग करते है कि इस मामले में गम्भीरता से जांच किया जाए।
पटेल जी की प्रतिमा के बारे में कहा कि वह हमारे नेता थे उन्होंने ही आरएसएस पर रोक लगाई थी
यह केवल हमारे महापुरुषों के सहारे वैतरणी पार करना चाहते है लेकिन जनता जान चुकी है उनको ज्यादा दिन तक धोखे में नही रखा जा सकता।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।