कानपुर-कबाड़ के गोदाम में लगी आग मची अफरा तफरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 3 November 2018

कानपुर-कबाड़ के गोदाम में लगी आग मची अफरा तफरी


 
ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
 
कबाड़ के गोदाम में लगी आग मची अफरा तफरी कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत केडीए कालोनी में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया इस दौरान आग का काला धुवा पूरे इलाके में फैल गया वही आग की सूचना से पूरे इलाके में  हड़कम्प मच गया ।आग ने देखते ही देखते अपना विकराल रूप ले लिया ।वही क्षेत्रीय लोगो ने आग को बढ़ता देख अपने घरों से सिलेंडर और जरूरी सामान ले कर घरों से बाहर भागने लगे ।लोगो ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी मौके पर पहुची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हुई है
 

जानकारी के मुताबिक केडीए कालोनी स्थित केडीए निवासी अख्तर का कबाड़ का गोदाम है जहां अचानक भीषण आग लग गयी आपको बता दें कि आग इतनी विकराल थी कि आग ने आसपास के घरों को चपेट में ले लिया जिसके बाद कबाड़ गोदाम के आसपास बने हुये घरों को खाली करा लिया गया इलाके में आग को लेकर दहशत बनी हुई है मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी हुई है।रूमी हसन क्षेत्रीय निवासी ने बताया कि कबाड़ के गोदाम में आग लगी है आग भीषण होने की वजह से लोगो ने अपने अपने घरों से सिलेंडर इर कीमती सामान निकाल कर भागे ।दमकल की गाड़ी आने में देर होने की वजह से लोगो ने खुद ही अपने घरों से बाल्टियों से पानी डालना शुरू कर दिया ।वही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुच कर आग को काबू कर लिया

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।